महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की होगी जांच

0
985

लखनऊ। महाराष्ट्र सहित आसपास के प्रदेशों में कोरोना मरीजों की बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। विभाग की ओर से 7 दिन तक एयरपोर्ट से लेकर एक्सप्रेसवे तक सैंपल इन की जाएगी। अकेले राजधानी में हर दिन 5000 सैंपल की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गई है । राजधानी में स्पॉट फोकस सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले दिन करीब 4300 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें करीब 2500 की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। अन्य की एंटीजन जांच की गई, जो निगेटिव मिली है। एसीएमओ डा. एमके सिंह ने बताया कि स्पॉट फोकस सैंपल में महाराष्ट्र से आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है।

Previous articleसबसे ज्‍यादा एयरपोर्ट वाला राज्‍य बनेगा UP
Next articleस्कूलों में पहुंचा कोरोना, बच्चों की जान पर संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here