लखनऊ। देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लोग वैक्सीन के प्रति खुद की सतर्क होने लगे है। यही कारण है कि राजधानी में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे मॉपअप राउंड हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन के बाद शाम को आंकड़ा देख स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने राहत सास ली।
राजधानी में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चलने के बाद भी अभी भी काफी संख्या में हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीनेशन कराने में बच गये थे। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने आज मॉपअप राउंड करा कर एक बार फिर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए लक्ष्य रखा गया था। सोमवार को 21 सेंटरों में 49 बूथ पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ, लेकिन बूथों पर आलम यह था कि तीसरे मॉपअप राउंड में सुबह से हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर की लाइन लगी दिखी। पीजीआई, लोहिया संस्थान , केजीएमयू सहित अन्य सेंटरों पर फ्रं टलाइन वर्करों में खासकर पुलिसकर्मी काफी संख्या में वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचे।
वैक्सीनेशन अभियान अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक 5941 लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य था। सभी सेंटरों के मिले आंकड़ों के अनुसार शतप्रतिशत लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी तक के अभियान में यह पहली है जब लक्ष्य के सापेक्ष सभी लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच गये। उन्होंने इस दफा सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 5029 पुरुषों ने वैक्सीनेशन करवाया, जबकि 913 महिलाओं ने वैक्सीनेशन कराया। आंकड़ों के मुताबिक 1042 ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन हुआ। वहीं 4900 शहरी क्षेत्र के लोगों ने वैक्सीनेशन करायी। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि अब लोग वैक्सीनेशन के प्रति संजीदा हो गये है। लोगों का मानना है कि वैक्सीनेशन कराने के बाद संक्रमण से बचा जा सकता है।












