Rubina Dilaik Wins Bigg Boss 14 Show

0
704

 

 

 

न्यूज। बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) बनी हैं। रुबीना दिलाइक ने राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को पटकनी देकर इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। रुबीना दिलाइक पिछले 3 दिनों से वोटिंग शेयर में सबसे आगे चल रही थीं, जिस कारण फैंस को उम्मीद थी। रुबीना दिलाइक के विजेता बनने के बाद उनके फैंस में खुशी का माहौल है।

राहुल वैद्य रहे दूसरे स्थान पर रहे। रुबीना दिलाइक ने बिग बॉस 14 की विनर का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद राहुल वैद्य दूसरे स्थान पर रहे। राहुल वैद्य को रुबीना दिलाइक के बाद दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला। राहुल वैद्य जब घर के अंदर आए थे, तब कोई उन्हें विजेता के तौर पर नहीं देख रहा था लेकिन उन्हें अपी स्ट्रेटजी के दम पर दर्शकों का दिल जीता और बिग बॉस 14 के पहले रनर-अप रहे। राहुल वैद्य को सपोर्ट करने के लिए शो में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार भी आई थी।

Previous article 6125 कर्मियों को मिलेगी कोरोना की खुराक
Next articleमहाराष्ट्र में सभी सरकारी ,धार्मिक ,राजनीतिक, राजनीतिक व सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here