लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन के सोमवार को चले अभियान में हेल्थ वर्कर में दूसरी डोज लगवाने का जोश बना रहा। आलम यह था स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 92.41 प्रतिशत वैक्सीन की दूसरी डोज का आंकड़ा पहुंच गया। दूसरी डोज लगवाने वालों में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी वैक्सीनेशन कराया। यही नहीं एक महीने के अंदर अपने -अपने अनुभव भी दर्ज कराये। दूसरी ओर मॉपअप राउंड में हेल्थ वर्कर ने वैक्सीनेशन कराने का आंकड़ा बहुत कम रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मात्र 38.89 प्रतिशत हेल्थ वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया।
राजधानी में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू हुआ था। पहले दिन के अभियान में 844 हेल्थ वर्कर वैक्सीनेशन कराया था। वैक्सीनेशन गाइड लाइन के अनुसार इन्ही हेल्थ वर्करों को 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी बूस्टर डोज लगायी जानी थी। सोमवार को दूसरी डोज के लिए अस्पतालों में सुबह से हेल्थ वर्कर पीछे नहीं रहे। लगातार अपने क्रम के अनुसार वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचते रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 780 हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इनका आंकड़ा करीब 92.41 प्रतिशत रहा।
सिविल अस्पताल के सभी फार्मेसिस्टों के साथ ही इ चीफ फार्मासिस्ट सुनील यादव, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एचएन चौधरी, जीसी दुबे, अजय समेत अन्य कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ वैक्सीनेशन कराया। दूसरी डोज लेने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने एक मत से कहा कि उन्हें लग रहा है कि आज सुरक्षा कवच मिल गया है।












