लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को चलने वाले मापअप राउंड की तैयारियां करने में आज दिन भर स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने 25 केंद्रों के 119 बूथों पर 16 हज़ार 610 कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। अभियान में 16 जनवरी को पहली बार वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दूसरी डोज दी जाएगी। रविवार देर शाम जिला वैक्सीनेशन केंद्र से 16 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन रवाना कर दी गयी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एमके सिंह का कहना है कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों को 16 जनवरी को पहली बार वैक्सीनेशन होने वाले 844 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज सोमवार को दी जाएगी। अभियान में छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेशन में शामिल किये जा रहे है। इसके अलावा यह भी योजना है कि जो फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीनेशन से छूट गये है और कोविड-19 पोर्टल पर नाम है। वह भी अपने निर्धारित केन्द्रों पर वैक्सीनेशन करा सकते है। 76 बूथों पर कोविशील्ड व 43 केन्द्रों पर को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वैक्सीनेशन करा चुके 844 स्वास्थ्य कर्मियों को विवेकानंद पॉलीक्लीनिक, बीआरडी अस्पताल, अवध अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, मेदांता, अस्पताल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान, केजीएमयू, सेंट जोसेफ, एरा मेडिकल कॉलेज, चरक, सभी अर्बन सीएचसी, बलरामपुर अस्पताल, एसजीपीजीआइ, सहारा हास्पिटल, चंदन अस्पताल , टीएस मिश्रा अस्पताल,रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल, इंटीग्रल अस्पताल आदि है












