डफरिन अस्पताल में फाल्स सीलिंग गिरी

0
1045

लखनऊ। वीरांगना अवंती बाई (डफरिन) चिकित्सालय के वेटिंग रूम में फॉल्स सीलिंग गिरने से इलाज कराने आई गर्भवती महिलाएं चोटिल होने से बाल-बाल बच गयी। गनीमत यह रही आज सेकंड सैटरडे होने के कारण ओपीडी में भीड़ नहीं थी, जिसके कारण बड़ी घटना होने से बच गई। बताया जाता है कि इस घटना के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और ठेकेदारों ने आकर सफाई करवा दी। फॉल सीलिंग वहां पर गिरी जहां पर मरीजों के बैठने की सीट लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उस वक्त वहां पर कोई महिला मरीज नहीं बैठी हुई थी। अगर यह घटना किसी और दिन हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।फिलहाल इस घटना पर अभी अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।

Previous articleआगरा एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट में लखनऊ के एक ही परिवार के छह की मौत
Next articleओ.एस.एन एकेडमी ने की नए संस्थान की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here