न्यूज । हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वह फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई थे। राजीव कपूर का नौ फरवरी की दोपहर हार्ट अटैक आया । 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम हिट फिल्मों में काम किया था ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए रेस्ट इन पीस लिखा है।
राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा के फ्रंट पर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। वह अभिनेता, प्रोड्यूसर और बतौर निर्देशक काम किया था। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे। राजीव कपूर ने वर्ष 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर हीरो डेब्यू किया था। वर्ष 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में राजीव ने लीड रोल प्ले किया था। आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हैं। फिल्म अभिनेता राजीव कपूर की मौत पर लता मंगेशकर सहित तमाम फिल्म अभिनेताओं ने शोक प्रकट किया है।












