लखनऊ। लखनऊ के लगभग एक हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का नाम वैक्सीनेशन लिस्ट से गायब है। यह स्वास्थ्य कर्ता अस्सी निजी अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर और दवा की दुकान के हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर मॉपअप राउंड में छूटे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन सभी का 15 फरवरी को वैक्सीनेशन हो जाए।
आंकड़ों के अनुसार राजधानी में 205 सरकारी और 750 निजी अस्पतालों हैं। इनमें करीब 51 हजार हेल्थ वर्कर तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग तीन से चार महीने पहले सभी अस्पतालों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की डिटेल मांगा जा रहा है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि सभी अस्पतालों ने तय समय पर ई -मेल के माध्यम से हेल्थ वर्कर की सूचनाएं दी गयी थी। इनमें तो कई अस्पताल तो दो बार हेल्थ वर्कर की जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक वैक्सीनेशन लिस्ट में स्वास्थ्य कार्यकताओं के नाम शामिल नहीं हो सके है। ऐसे में बड़ी संख्या में कोरोना वारियर्स वैक्सीनेशन से वंचित हो रहे है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह का कहना है कि समय पर सूची उपलब्ध न कराने वालों के ही नाम लिस्ट में छूटे हैं। दोबारा सूची भारत सरकार को भेजी जाएगी। तभी वैक्सीनेशन हो सकता है।












