लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर शुक्रवार से मुख्यगेट पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। संविदा कर्मियों का कहना है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो कार्यबहिष्कार कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कार्यरत संविदा कर्मचारी समान वेतन तथा प्रतिवर्ष की वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पांच फरवरी को कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद कल निदेशक से वार्ता के बाद संविदा कर्मचारी संघ द्वारा कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। फिर भी मांगे ना पूरी होने तक बिना कार्य बाधित किए शांतिपूर्ण तरीके से कुछ कर्मचारी ओपीडी नंबर एक मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं। संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में लगभग 50 से 80 कर्मचारी धरने पर बैठे, जिसमें किसी भी प्रकार की सेवाएं बाधित नहीं है। ओपीडी से लेकर सारी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। संविदा कर्मचारी संघ की मांग है कि हमारी वेतन बढ़ोतरी का आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए अन्यथा कर्मचारी कार्यवाहिष्कार को मजबूर होंगे।












