लखनऊ । डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कल पांच फरवरी को कार्यवाहिष्कार आंदोलन के क्रम में आज निदेशक डा ए के सिंह से हुई वार्ता के क्रम में संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि कल से कार्य बहिष्कार स्थगित करते हुए मेन गेट के बगल में बिना कार्य बाधित किए शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम धरना केवल 13 फरवरी तक चलेगा । अगर इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं होता है, तो 13 फरवरी को सभी कर्मचारी प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे। यह धरना तब तक चलता रहेगा। जब तक की कर्मचारी संगठन की मांगों का निराकरण नहीं हो जाता । कर्मचारी अपने ड्यूटी से छूटने के बाद धरना स्थल पर बैठे, इसके साथ ही जिन कर्मचारियों की ड्यूटी दोपहर 2:00 बजे से है वह कर्मचारी सुबह 10:00 बजे धरना स्थल पर आ जाएं। धरना कार्यक्रम सुबह आठ से शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।












