शहर में 57% टीकाकरण सफल

0
712

 

 

लखनऊ। राजधानी में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान भी सफलता पूर्वक हो गया। शुक्रवार को 57.85 फ़ीसदी टीकाकरण हुआ। 35 अस्पतालों में कुल 8354 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 4833 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसमें 2788 पुरुष और 20 45 महिलाएं हैं। शहर के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, पीजीआई, लोहिया संस्थान, बलरामपुर अस्पताल , इंदिरा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य सेंटरों में सुबह से तैयारी पूरी कर ली गयी थी। वैक्सीनेशन अभियान में खास बात यह थी कि वैक्सीनेशन में कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन को भी शामिल किया गया। इसके लिए राजधानी के सिविल, लोक बंधु तथा रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल को शामिल किया गया था। जहां पर कोवैक्सीन टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
केजीएमयू में वैक्सीनेशन के लिए सात बूथ बनाये गये थे, जिनमें डाक्टर्स, नर्सिंग व स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण किया जाना था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार, डा. अजय सिंह, डा. अजय वर्मा सहित अन्य डाक्टरों ने वैक्सीनेशन कराया। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर के अनुसार कुल 480 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इसी प्रकार लोहिया संस्थान में पांच बूथ बनाये गये थे। यहां पर भी डाक्टर्स सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने बढ़चढ़ भाग लिया, लेकिन मात्र 297 लोगों को वैक्सीनेशन हो सका। पीजीआई में छह बूथ बनाये गये थे। यहां पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित अग्रवाल ने हौसला बढ़ाया गया। यहां पर डा. विवेक आनंद, डा. आदित्य कपूर, डा. रजनीश सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया। यहां पर 225 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। कैसरबाग स्थित रेड क्रास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वैक्सीनेशन कराया। सीएमओ कार्यालय प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि उनके अलावा सेंटर पर प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर के साथ कई अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने वैक्सीनेशन कराया। कोवैक्सीन के सेंटर सिविल अस्पताल में कुल 73 लोगों को वैक्सीनेशन किया। यहां पर डा. पंकज श्रीवास्तव, डा. राजेश तथा अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने वैक्सीनेशन कराया गया। इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई सयुक्त अस्पताल 107 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया।

Previous articleलोहिया संस्थान में मेडिकोज व कर्मियों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़
Next articleमेरठ में शीघ्र स्थापित होंगी ‘स्पोर्ट यूनिवर्सिटी: सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here