लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

0
1156

लखनऊ। माता के भजन गाने के लिए लोकप्रिय गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। उन्होंने सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार माता की भेंट गाने वाले जाने माने गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, नरेंद्र चंचल ने बचपन मातारानी के भजन गाते हुए बि‍ताया था, उनके भजन घर-घर मशहूर हुए।

उन्होंने राज कपूर की फिल्म बॉबी में ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाना गाया. ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। नरेंद्र ने सन 1974 में बेनाम फिल्म में मैं बेनाम हो गया सॉन्ग गाया। सन 1974 में ही उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान में बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई सॉन्ग गाया था।

नरेंद्र ने फिल्म ‘आशा’ 1980, में तूने मुझे बुलाया गीत गाया, जो काफी हिट हुआ था। इसके बाद 1983 में फिल्म अवतार के लिए उन्होंने भजन ‘चलो बुलावा आया है’ गाना ये शबाना आजमी और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था।

मां की वजह से बढ़ी थी भजनों में रुची बता दें कि नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 में पंजाबी परिवार में हुआ था ।नरेंद्र चंचल की अपनी मां की वजह से भजनों में रुचि बढ़ी थी। उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को मातारानी के भजन गाते सुना था. नरेंद्र अपनी पहली गुरु अपनी मां को माना करते थे।

मार्च 2020 में नरेंद्र चंचल का एक वीडियो वायरल हो हुआ था. इसमें वे मां दुर्गा का एक भजन गाते दिखे थे. इसमें उन्होंने कोरोना का भी जिक्र किया था. नरेंद्र चंचल द्वारा जगराते में गाया गया उनका वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था।

Previous articleसिविल सहित लखनऊ के तीन अस्पतालों में कोवैक्सीन शुरू
Next articleमुख्यमंत्री ने किया लोहिया संस्थान में कोविड वैक्सीनेशन का निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here