लखनऊ । राजधानी में कोरोना टीकाकरण में कोविशील्ड-कोवैक्सीन दोनों प्रकार की शामिल की गयी हैं। ऐसे में कुल 35 अस्पतालों में से तीन अस्पतालों में कोवैक्सीन लगायी जाएगी। इसके अलावा अन्य अस्पतालों मंे कोविशील्ड की डोज दी जाएगी।
कोवैक्सीन वाले अस्पतालों में सिविल अस्पताल में 204, लोकबंधु अस्पताल में 343 आैर आरएलबी अस्पताल में 428 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगेगी। खास बात यह है कि एक लाभार्थी को एक ही कम्पनी की दोनों बार डोज लगेंगी। इसका व्यौरा वैक्सीन कार्ड पर लिखा जाएगा। इसके अलावा पंजीकृत लाभार्थियों में गर्भवती व प्रसूता का नाम भी हटाया जा रहा है। वैक्सीन संबंधी किसी भी दिक्कत या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कोविड कंट्रोल रूम पर भी वैक्सीनेशन से जुड़ी सहायता मिलेगी। इसके नम्बर 0522-4523000 पर संपर्क करें।












