35 अस्पतालों में आज होगा वैक्सीनेशन

0
691

 

 

लखनऊ । राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में  कुल 35 अस्पतालांे मंे 8,500 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी केन्द्रों पर नोडल प्रभारियों ने वैक्सीनेशन से जुटे स्टाफ को प्रशिक्षित किया है, क्योंकि इस बार लाभार्थियों की संख्या कहीं ज्यादा है।  सभी सेन्टरों पर पूर्वाह्न 10 से सायं 5 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा, ताकि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित न होने पाए, कमांड सेन्टर से लाभार्थियों को उनके मोबाइल पर संदेश भी भेजा गया है।
बृहस्पतिवार को जनपदीय वैक्सीन स्टोरेज प्वाइंट से 20 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेज दी गई। पहले दिन 8,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि ऐशबाग में जनपदीय वैक्सीन स्टोरेज सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न सीएचसी पर कोल्ड चेन प्वाइंट हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जनपदीय वैक्सीन स्टोरेज सेंटर से 20 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन भेजी गयी।  सभी कोल्ड चेन प्वाइंट पर भी पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है। इन कोल्ड चेन प्वाइंट से शुक्रवार को सुबह आठ बजे से अस्पतालों में वैक्सीन पहुंचेगी। कुल 35 अस्पतालों में होने वाले वैक्सीनेशन में 20 में कोल्ड चेन प्वाइंट सेंटर भी स्थित हैं। ऐसे में टीकाकरण वाले दिन कोल्ड चेन प्वाइंट से सिर्फ 15 अस्पतालों में ही वैक्सीन भेजनी होगी। शुक्रवार को टीकाकरण का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तय किया जाना है। जिन कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन पहुंचायी गयी है, उनमंे सरोजनी नगर, अलीगंज, चिनहट, मलिहाबाद, माल, मोहनलालगंज, छितवारपुर, बीकेटी, गोसाईगंज, गुडंबा, काकोरी, सेवा सदन, ऐशबाग, आलमबाग, इंदिरा नगर, सिल्वर जुबली, टुड़ियागंज, इटौंजा, नगराम, एनके रोड सीएचसी पर पर कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। इन केन्द्रों से सुबह आठ बजे तक वैक्सीन 35 अस्पतालों मंे पहुंचायी जाएगी, इनमें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), पीजीआई, लोहिया संस्थान, बलरामपुर अस्पताल, वीरांगना अवंतीबाई अस्पताल में टीकाकरण का दोबारा सत्र लगेगा। इसके अलावा महानगर स्थित बीआरडी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल, पार्क रोड स्थित सिविल अस्पताल, हजरतगंज स्थित झलकारी बाई अस्पताल, राजाजीपुरम स्थित आरएलबी अस्पताल, आरएसएम साढ़ामऊ में पहली बार वैक्सीनेशन होगा। दूसरी तरफ चिनहट, माल, मोहनलालगंज के अलावा सरोजनी नगर, अलीगंज, मलिहाबाद, छितवारपुर, बीकेटी, गोसाईगंज, गुडंबा, काकोरी, सेवा सदन, ऐशबाग, आलमबाग, इंदिरा नगर, सिल्वर जुबली, टुड़ियागंज, इटौंजा, नगराम, एनके रोड सीएचसी पर पहली बार टीकाकरण होगा।

Previous articleविदेश में बसे जॉर्जियस ने केजीएमयू में ली मेडिकोज की क्लास
Next articleआज कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन भी शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here