स्पेशल ट्रेन का कोच पटरी से उतरा, मचा हड़कंप

0
647

 

 

 

लखनऊ। सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद स्पेशल ट्रेन के कोच पटरी से उतर जाने से हड़कंप मच गया। लोगों का मानना ​​है कि अगर यह घटना ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ने के बाद होती है। तब या बड़ी घटना हो सकती थी क्योंकि ट्रेन उस वक्त स्पीड पकड़ चुकी थी। वर्तमान में यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से आगे प्रस्थान हुई। दावा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रेन में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है, सभी पूरी तरह से सुरक्षित है। रेलवे विभाग ने कोच को पुनः पटरी पर लाया गया। रेलवे विभाग में कड़ी मशक्कत करके ट्रेन को फिर से कर प्लेटफार्म पर लाया गया और यात्रियों को बिठाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

Previous articleवैक्सीनेशन कराने वालों का हाल-चाल लेगा स्वास्थ्य विभाग
Next articleमौत वैक्सीन रिएक्शन से नहीं, हार्ट अटैक से हुई: स्वास्थ्य विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here