रेंमड तीन बार लिया जाएगा हाल चाल
लखनऊ । कोरोना वैक्सीनेशन के लाभार्थियों की स्वास्थ्य को लेकर जिम्मेदारी अधिकारी सतर्क है। वैक्सीनेशन कराने वालों में पांच प्रतिशत लोगों को रेंडम कॉल करके उनका हालचाल लिया जाएगा। इसके तहत दूसरे, सातवें व 14 वें दिन रेंडम कॉल करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी।
शनिवार को 885 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब वैक्सीनेशन कराने वाले लाभार्थियों को रेंडम कॉल करके फीड बैक लिया जाएगा। सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. योगेश चंद्र रघुवंशी का कहना है कि लाभार्थियों से सोमवार को स्वास्थ्य फीड बैक लिया जाएगा। इसके बाद सातवें दिन, फिर 14वें दिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उनका दावा है कि फिलहाल वैक्सीन लगने के बाद किसी भी लाभार्थी को कंट्रोल रूम पर किसी भी प्रकार की को लेकर सूचना नही है। हालांकि वैक्सीन संबंधी किसी दिक्कत के लिए उनके कार्ड पर भी नंबर दर्ज किया गया है।
शनिवार को वैक्सीनेशन कराने वाले लाभार्थी अब 15 फरवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा।












