यह है कोरोना वैक्सीनेशन की गाइडलाइन

0
747

 

 

 

लखनऊ। कोरोना वैक्सीनेशन की गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीन केवल 18 या उससे ऊपर की उम्र के लोगों को ही लगेगी।
– अगर किसी व्यक्ति को किसी दूसरी बीमारी की वैक्सीन भी लगनी है तो कोविड वैक्सीन और अन्य बीमारी की वैक्सीन में 14 दिन का अंतर होना चाहिए।
– पहली डोज जिस वैक्सीन की लगेगी, दूसरी डोज भी उसी की लगाई जाएगी1 वैक्सीन में इंटरचेंज की क त्तई अनुमति नहीं है.
– ऐसी महिलाएं जो गर्भवती है या जो गर्भवती होने के बारे में पुख़्ता नहीं है। इसके अलावा जो शिशु को अपना दूध पिला रही हैं, उनकी वैक्सीन नही लगवाने दी जानी चाहिए।

– अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण हैं तो उस व्यक्ति का टीकाकरण ठीक होने के 4-8 हफ़्ते बाद होना चाहिए।
– कोरोना मरीज जिनको मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज या प्लाज्मा दिया गया है उनका टीकाकरण ठीक होने के 4-8 हफ़्ते बाद होना चाहिए।
– बीमार और हॉस्पिटलाइज लोग चाहे वह किसी भी बीमारी के शिकार हो, उनका टीकाकरण भी ठीक होने के 4-8 हफ़्ते बाद होना चाहिए।
– जो व्यक्ति पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनका गंभीर बीमारी का इतिहास है। चाहे वह कार्डियक हो या न्यूरोलॉजिकल हो, पल्मोनरी हो या मेटाबॉलिक हो, एचआईवी मरीज आदि; इनको वैक्सीन दी जा सकती है।

Previous articleपीजीआई और लोहिया संस्थान के निदेशक वैक्सीनेशन कराकर करेंगे शुरुआत
Next articleमत हो परेशान ,ऐसे होगा कोरोना वैक्सीनेशन पंजीकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here