पीजीआई और लोहिया संस्थान के निदेशक वैक्सीनेशन कराकर करेंगे शुरुआत

0
801

 

 

 

NEWS। कल से शुरु हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के महा अभियान में लखनऊ के पीजीआई में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने पर प्रथम शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान को वैक्सीनेशन का टीका लगा कर किया जायेगा। इसके अलावा गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान में कार्यवाहक निदेशक डा. एके सिंह खुद वैक्सीनेशन का टीका लगवा कर अभियान का शुरूआत करेंगे।
संजय गांधी पी जी आई में कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। संस्थान प्रशासन के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि 100 स्वास्थ्य कर्मियों (चिकित्सक, स्टाफ नर्स, रोगी सहायक, सफाई कर्मचारी) को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक को लगाने के बाद कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक को लगाने के बाद किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को रिएक्शन या दिक्कत होने पांच चिकित्सकों में न्यूरोलॉजी के प्रो वी के पाल तथा कार्डियोलाजिस्ट के एसोसिएट प्रो अंकित साहू एवं फल्मोनरी मेडिसिन की डाक्टर मानसी गुप्ता और एनिस्थिसिया की डाक्टर सुरूचि के इलाज की जिम्मेदारी संभालने का बीडा उठाने का आदेश दिया गया है। वैक्सीन के लिए पुरानी ओ पी डी के तीन हाल में क्रमशः वेरिफिकेशन एरिया हाल नंबर एक, वैक्सीनेशन एरिया हाल नंबर दो, और आब्जर्वेशन एरिया हाल नंबर तीन में इंतजाम किया गया है। पहले हाल में लिस्ट के हिसाब से स्टाफ की पहचान की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। दूसरे हाल में वैक्सीन लगाई जायेगी और तीसरे हाल में प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण के पश्चात आधे घंटे के लिए निरीक्षण में रखा जाएगा। संस्थान के प्रशासन ने तैयारियों को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने संस्थान के कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को क्रमानुसार वैक्सीनेशन कराया जाएगा।
इसी प्रकार गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। संस्थान के निदेशक डा. एके सिंह ने बताया कि दिये गये निर्देश के अनुसार वैक्सीनेशन की सभी तैयारी पूरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन में अभियान में सबसे पहले टीका खुद लगवा रहे है, ताकि लोगों को भ्रम दूर हो आैर जागरूक हो सके।

Previous articleइंतजार खत्म, आज शुरू होगा कोरोना टीकाकरण
Next articleयह है कोरोना वैक्सीनेशन की गाइडलाइन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here