कैटर्स,बैंड बाजा और टेंट वालो की होगी कोरोना जांच

0
687

 

 

लखनऊ। राजधानी में आजकल शादी के सीजन में चारो तरफ बैंड बाजा आैर बारात नजर आ रही है। कोरोना प्रोटोकाल की गाइड लाइन के बाद निर्धारित संख्या से ज्यादा बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे है। बढ़ती संख्या को देखते हुए अब जिला स्वास्थ्य विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है, इसके तहत तीन दिन तक चलने वाले अभियान में लगातार तेजी से कैटर्स के कर्मचारी, बैंड बाजा आैर टेंट वालों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एसीएमओ डॉ मिनिन्द वर्धान ने बताया कि राजधानी में इन दिनों शादियों का माहौल चारो तरफ बना हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक शादी की सजावट व खाना बनाने के लिए कैटर्स लगातार इधर- उधर आते जाते रहते है। इनके साथ वेटर भी होते है, जो कि सीधे लोगों के सम्पर्क में रहते है। इसके अलावा बैड बाजा वाले भी लगातार मूवमेंट लेते रहते है। इसको देखते एक दिसंबर दिन मंगलवार से तीन दिसम्बर तक तीन दिन का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें रोजाना शहर के सभी क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की टीम टेंट, कैटर्स और बैंड बाजा वाले मजदूरों की रेंडम सैंपलिंग की जाएगी, जिससे संक्रमण का पता चल सके आैर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोका जा सके।

Previous articleईको टूरिज्म के लिए हर जिले में संभावनाएं तलाशें: सीएम
Next articleदिल्ली से सटे जिलो में संक्रमण बढ़ने की आशंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here