ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

0
1014
Diagnosis - Tuberculosis. Medical Report with Composition of Medicaments - Red Pills, Injections and Syringe. Selective Focus.

 

 

 

लखनऊ । ऑनलाइन दवाओं की बिक्री की मांग लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने की है। इसकी बैठक कैसरबाग स्थित जिमखाना क्लब में हुई। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से कारोबारियों का हित प्रभावित हो रहा है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं की बिक्री हो रही है। सरकार ऑनलाइन दवाओं की बिक्री रोकना चाहिंए। एसोएिसशन के प्रवक्ता मयंक रस्तोगी ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी ड्रग पोटल पर कारोबारियों को खासी परेशानी हो रही है। खासतौर पर लाइसेंस के नवीनीकरण में अड़चन आ रही है। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक की मृत्यु हो रही है तो लाइसेंस में नाम परिवर्तित कराने में पसीना छूट रहा है। स्टोर का स्थान बदलने पर भी अड़चनें झेलनी पड़ रही है। प्रवक्ता विकास रस्तोगी ने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ड्रग इकाई जल्द ही पोटल की दुश्वारियां दूर करने। वरना दवा कारोबारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने को मजबूर होंगे। विकास रस्तोगी ने कहा कि दवा कंपनियां मनमानी कर रही हैं। कंपनियों ने थोक दवाओं पर 10 प्रतिशत मुनाफा घटा दिया है। वहीं फुटकर दवाओं की बिक्री पर 20 प्रतिशत मुनाफा घटा दिया है। बैठक में सुरेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अनिल उपाध्याय, जितेंद्र, शोभित, सुरेश कुमार, गोविंद व रितेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleदिल्ली से सटे जिलों में कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ा
Next articleकोरोना से बारह की डेथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here