ड्रीम प्रोजेक्ट अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय का लोगो जारी

0
1048

 

 

लखनऊ। यूपी का ड्रीम प्रोजेक्ट अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के प्रतीक चिन्‍ह (लोगो) को कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को राजभवन से जारी कर दिया। इस मौके पर विवि के कुलपति डॉ एके सिंह व रजिस्‍ट्रार अनिल कुमार उपस्थित रहे।बताते चलें देश भर से प्राप्त हजारों डिजाइन के लोगो में से आयुर्वेद चिकित्सक डॉ अमिता जैन एवं आर्किटेक्ट व ग्राफिक डिजाइनर रचित सिंह द्वारा तैयार किये गए प्रतीक चिन्‍ह को विशेषज्ञ की टीम ने फाइनल किया। इस विश्वविद्यालय का स्लोगन है ‘आरोग्यम अटल अमृतम’ यानी ‘आरोग्य ही अटल अमृत है’। राजभवन से लोगो जारी होने के बाद केजीएमयू कैंपस में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के अस्थायी कार्यालय में कुलपति डॉक्टर ए के सिंह ने प्रतीक चिन्‍ह को अन्य चिकित्सकों व सहयोगियों के बीच प्रदर्शित किया। वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ एके सिंह आईएमए से भी जुड़े हैं, प्रतीक चिन्‍ह जारी होने की बधाई देने के लिए इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें आईएमए लखनऊ की अध्यक्ष डॉक्टर रमा श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्‍यक्ष डॉ जीपी सिंह, पूर्व अध्‍यक्ष पीके गुप्‍ता, सचिव डॉक्टर जेडी रावत, डॉ राकेश सिंह, डॉ मनोज अस्थाना, डॉ एस सी श्रीवास्तव और डॉ अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद थे।

Previous articleजटिल बीमारियां के मरीजों को RT PCR जांच 600 में
Next articleयूपी में सोट्टो का पहला केन्‍द्र बना पीजीआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here