जटिल बीमारियां के मरीजों को RT PCR जांच 600 में

0
819

 

 

लखनऊः  चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मेडिकल कालेजों एवं संस्थानों में नाॅन- कोविड केयर के मरीजों की कोविड-19 संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच की अधिकतम दर को कम करते हुये 600 रूपये निर्धारित की गई है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डा0 रजनीश दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जांच की अधिकतम दर 1500 रूपये निर्धारित की गयी थी।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि थैलीसीमिया एवं हिमोफीलिया के मरीजों की कोविड जांच निःशुल्क कर दी गई है। इसके साथ ही इन मरीजों के तीमारदारों की भी जांच निःशुल्क की जायेगी। डायलिसिस एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों एवं इनके अधिकतम एक तीमारदार की कोविड-19 की आर0टी0पी0सी0आर0 जांच 300 रू0 निर्धारित की गई है।

Previous articleलोहिया संस्थान के डॉ. ए के सिंह कार्यवाहक निदेशक, 48 प्रोफेसर्स को पदोन्नति।
Next articleड्रीम प्रोजेक्ट अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय का लोगो जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here