Advertisement
Home Medical News Lohia Institute : टेक्नीशियन की मौत प्रकरण में दो रेजिडेंट निलम्बित

Lohia Institute : टेक्नीशियन की मौत प्रकरण में दो रेजिडेंट निलम्बित

0
893

 

 

 

 

 

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारी (टेक्नीशियन ) की मौत के प्रकरण प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित किया गया है।
कमेटी की पूरी जांच रिपोर्ट जल्द ही लोहिया संस्थान प्रशासन को सौंप देगा। विस्तारपूर्ण जांच रिपोर्ट में कुछ लोग आैर गाज गिर सकती है। बताते चले कि लोहिया संस्थान में एक्सरे टेक्नीशियन अनुराग सिंह पांच अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। तेरह अक्टूबर दोबारा तबियत बिगड़ने पर परिजन लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान टेक्नीशियन अनुराग को डॉक्टरों ने भर्ती न करके वापस लौटा दिया था। देर रात ज्यादा तबियत बिगड़ने पर परिजन थकहार कर निजी अस्तपाल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सहयोगी की मौत से आक्रोशित संस्थान के कर्मचारियों ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को. शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर को सीएमएस डॉ. राजन भटनागर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठित की थी। डॉ. राजन ने बताया कि कमेटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट ही दी है, जिसके आधार पर उस वक्त तैनात दो रेजिडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, इनमें एक रेजीडेंट ईएमओ के पद पर तैनात था। विस्तृत जांच रिपोर्ट में यदि अन्य कोई दोषी होगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई

Previous articleशायर मुनव्वर राना की बेटी बनी महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष
Next articleकोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी, आज 369

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here