केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित

0
1119

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी कर रहे रेजीडेंट डाक्टर व मेडिसिन विभाग के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं । इन रेजीडेंट डॉक्टरों के संपर्क में आए दस जूनियर डाक्टरों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। यह सभी जूनियर डॉ आर्थोपेडिक्स विभाग के हैं।

लगभग 15 दिन पहले आर्थोपेडिक विभाग में जूनियर रेजीडेंट ने ज्वाइन किया है। ज्वाइन करते वक्त उसकी जांच निगेटिव आई थी। इसके बाद जूनियर रेजीडेंट की ड्यूटी ट्रामा सेंटर में लगा दी गई। मंगलवार को जूनियर डॉक्टर में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे तो वार्ड में तैनात अन्य साथी डॉक्टरों हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसकी जांच कराई गई। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजीटिव पाया गया।

इसके बाद वहां तैनात 10 जूनियर डाक्टरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसी प्रकार दो दिन पहले मेडिसिन विभाग में मरीज के कोरोना संक्रमित होने के बाद यहां के रेजीडेंट की रिपोर्ट भी पॉजीटिव पाई गई थी। अब इस वार्ड में कार्यरत दो कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण मिला है।

Previous articlePGI: हो गई चूक, इमरजेंसी तथा वार्डों तक फैला कोरोना संक्रमण
Next articleसिविल हॉस्पिटल: एक डॉक्टर सहित 11 संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here