लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। मरीजों के दिन प्रतिदिन संख्या भी बढ़ती जा रही है। आज कुल 154 कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी में मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज गोमती नगर, इंदिरा नगर सहित एंबुलेंस सेवा 102 में कर्मी मिले हैं। लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 708 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु केजीएमयू भेजे गये।
आज कुल 154 संक्रमित मरीज ,जिनमें डालीगंज-3, केजीएमयू-3, फैजाबाद रोड-5, मलिहाबाद-1, डीजी आफिस-8, बीकेटी-1, गोमतीनगर-14, राजाराम मोहन राय मार्ग-1, जानकीपुरम-5, खदरा-1, अशोक नगर-1, पारा-1, सर्वोदयनगर-2, राजेन्द्रनगर-1, इन्दिरानगर-11, आलमबाग-5, 102-12, चौक-5, कानपुर रोड-2, लालबाग-3, होमगार्डस मुख्यालय-2, अलीगंज-2, राजाजीपुरम-7, मण्डी समिति सीतापुर रोड-6, पुलिस मुख्यालय महानगर-3, पल्टन छावनी-2, कैण्ट-10, महानगर-1, सरोजनीनगर-2, गौतमपल्ली-1, रायबरेली रोड-1, चारबाग-1, निशातगंज-1, कैण्ट रोड-2, शारदानगर-2, तेलीबाग-5, कुर्सी रोड-4, कैसरबाग-5, हजरतगंज-2, जगत नारायण रोड-3, रकाबगंज-9 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
आज कुल 13 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 62 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने एवं 24 कन्टेनमेन्ट जोन हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।












