लखनऊ। राजधानी में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। एक पुलिसकर्मी समेत 53 लोगों में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गयी। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि संक्रमित लोगों में ज्यादातर वह लोग है जिनके परिवार में पूर्व में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
रविवार को 53 कोरोना संक्रमित मरीजों में राजाजीपुर क्षेत्र-2,, हुुसैनगंज-2, एलडीए कालोनी-2, आलमबाग-3, महबूबगंज-1, सर्वोदयनगर-1, गोमतीनगर-3, सुभाष मार्ग-1, डालीगंज-1, कश्मीरी मोहल्ला-1, जानकीपुरम-3, इन्दिरानगर-6, अमौसी-1, तेलीबाग-1, निरालानगर-1, सीतापुर रोड-2, राजेन्द्रनगर-1, रायबरेली रोड-1, कल्याणपुर-1, वृन्दावन योजना-2 रश्मि खंड 1 महानगर 1, इन्द्रपुरी कालोनी-1, दुबग्गा-1, पारा रोड- 1 ,अलीगंज 2, एल्डिको रायबरेली रोड 1 मानक नगर 1 ओमेक्स सिटी 1 नाका 2, अवध विहार 2, रिजर्व पुलिस लाइन 1, आशियाना 1, चौक 1 के रोगी है।
आज कुल 28 मरीजों को (केजीएमयूू-7, एसजीपीजीआई-5, एलबीआरएन-12, आरएसएम-4) को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 718 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जॉच के लिए भेजा है।












