लखनऊ। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मरीजों के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को राजधानी में चार महीने के नवजात सहित 21 लोगों ने कोरोन की जंग जीत ली। इनमें हरदोई की टीबी से पीड़ित गर्भवती महिला ने भी कोरोना संक्रमण हो हरा दिया। सोमवार को डिस्चार्ज होने वाले में केजीएमयू से 14, एसजीपीजीआई से पांच और लोक बंधु अस्पताल से दो लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
केजीएमयू से डिस्चार्ज होने वाले मरीज में इंदिरा नगर क्षेत्र का 4 महीने का शिशु भी शामिल है। इस शिशु 24 जून को भर्ती किया गया था, जिसे सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। मेडिसिन विभाग के डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि कोरोना संक्रमित इस चार महीने के शिशु की दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसी तरह राजधानी के48 साल के मरीज को 16 जून को भर्ती कराया गया था। इसी प्रकार एक्सीडेंट में घायल कोई बाराबंकी की गर्भवती महिला भी अब नेगेटिव हो गई है महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी, यही नहीं टीवी बीमारी से पीड़ित गर्भवती महिला भी वायरस की चपेट में आ गयी थी। इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को डिस्चार्ज किया गया।












