14 घंटे पोस्टमार्टम के लिए परिक्रमा करते रहे परिजन

0
617

लखनऊ। दिल्ली निवासी युवती दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कोरोना जांच भी करायी गयी थी। जो कि पाजिटिव निकली थी।

बताते है कि कागजी कार्रवाई पूरी न होने से पोस्टमार्टम हो नही पा रहा था। तीमारदार सीएमअों कार्यालय से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की परिक्रमा करते रहे, लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब पोस्टमॉर्टम हुआ आैर दोहपर बारह बजे के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Previous articleकोरोना से गोमती नगर में एक मौत
Next articleकोरोना डर इतना, शव छोड़ भाग गये परिजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here