न्यूज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ में ” बदलते परिदृश्य में पुस्तकालय का भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार पुस्तकालय संकाय के सौजन्य से संपन्न हुआ । जिसमें समस्त भारत के विद्वानऔर शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।प्राचार्य डॉक्टर अर्चना राजन ने औपचारिक स्वागत के साथ वेबिनार का उद्घाटन किया। प्रथम सत्र के मुख्य वक़्ता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एम पी सिंह ने कोविड-19 काल मे सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग तथा उसकी चुनौतियो पर बड़ा ही रोचक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
दूसरे सत्र में लखनऊ विश्व विद्यालय के पुस्तकालय विभाग के प्रोफेसर प्रविष प्रकाश ने पुस्तकालय विज्ञान का वर्तमान परिवेश में महत्त्व एवं ई-लाइब्रेरी क्षेत्र के बारे बडा सारगर्भित एवं रोचक ब्याख्यान दिया और कोरोना काल में पुस्तकालय की भूमिका एवं प्रभावों को बताते हुए ई-लाइब्रेरी के वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की तथा अपने अनुभव साझा किए। सभी प्रतिभागियों ने इस रोचक दिवस का लाभ उठाया , अपने प्रश्न पूछे।कार्यक्रम का संचालन वेबिनार के समन्वयक डॉ इंदु बाला तथा वेबिनार सचिव डॉ सौरभ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थिति रहे।












