डालीगंज का जोशी टोला सहित दो नये कन्टेंटमेन्ट जोन बने

0
775

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को जहां डालीगंज के जोशी टोला अौर अमीनाबाद के मौलवीगंज को कन्टेंटमेन्ट के दायरे में आ गये है। जब कि तीन इलाके जोन से मुक्त किये गये। राजधानी में अब 27 कन्टेंटमेन्ट जोन हो गए हैं। वहीं डालीगंज जोशीटोला समेत दो नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद दुबग्गा स्थित चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर व आसपास इलाका कन्टेंटमेन्ट जोन से बाहर किया गया है।

सदर का बाल्मीकि विहार और सुल्तानपुर रोड स्थित ओमेक्स रेजिडेंसी को भी कन्टेंटमेन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त डालीगंज का जोशीटोला और मौलवीगंज को कन्टेंटमेन्ट जोन में शामिल किया गया है। इन इलाकों में कोरोना स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।

Previous articleडालीगंज के एक परिवार में सात कोरोना संक्रमित
Next articleबलरामपुर अस्पताल से कोरोना संदिग्ध भागा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here