लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल से कोरोना संदिग्ध एक मरीज कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकला। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मंगलवार की सुबह अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोना संदिग्ध युवक भर्ती कराया गया था। उसे इमरजेंसी से आइसोलेशन वार्ड में कुछ देर बाद शिफ्ट किया गया। यह युवक हुसैनगंज के चुटकी भंडार क्षेत्र का रहने वाला है। देर शाम को मरीज बिस्तर पर नहीं मिला तो कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी। इस दौरान मरीज के मोबाइल सम्पर्क किया गया लेकिन नम्बर बंद बता रहा था।
अस्पताल से वजीरगंज कोतवाली में सूचना दी गयी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल के निदेशक डा. राजीव लोचन ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गयी है। मरीज आइसोलेशन वार्ड में एडमिट था आैर उसकी कोरोना की जांच नही हो पायी थी।












