लखनऊ। कोरोना संक्रमितों में बुधवार को सात कोरोना पॉजिजिव में डालीगंज के जोशी टोला में तीन, मौलवीगंज, गोमतीनगर, चिनहट आैर चौक में एक-एक मरीज मिले। इसके अलावा सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 493 लोगों के सैम्पल टीम द्वारा लिये आैर जांच के लिए भेजा गया है।
मंगलवार को डालीगंज स्थित जोशी टोला में एक ही परिवार के तीन मरीज पॉजिटिव पाये गये। सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी के सम्पर्क में आने से यह लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अमीनाबाद के मौलवीगंज में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। बताया जाता है कि इसके परिवार में एक व्यक्ति पहले से कोरोना की चपेट में था, उसके सम्पर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुआ है।
इसी प्रकार गोमतीनगर, चिनहट आैर चौक में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोकबंधु के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डा. श्रीकेश सिंह ने बताया कि कुल छह मरीज की डिचास्र्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शालीमार गैलेन्ट टावर 1 से 14 तक में संक्रमण से मुक्ति के लिए अभियान चलाया।












