लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण (कोविड-19) से एक दिन में 30 आैर लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बुधवार को बढकर 465 हो गयी। यही नहीं कोरोना से संक्रमण के 591 नये मामले मिलने पर मरीजों की संख्या 15 हजार के पार हो चुकी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 नये मामले सामने आये हैं । संकमण के उपचाराधीन मामले 5477 हैं जबकि 9239 लोगों को ठीक हो जाने पर अस्पताल से छट्टी मिल चुकी है । मरीजों के ठीक होने की दर अभी भी 61 प्रतिशत के आसपास है । कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 24 घंटे में 30 आैर मौतें हो गयीं आैर इस प्रकार जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 465 हो गयी है । उन्होंने यह भी दावा किया कि एक दिन में सर्वाधिक 16159 लोगों की जांच की गयी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा 18, मेरठ 44, नोएडा 51, लखनऊ 73, कानपुर 13, गाजि़याबाद 37, फिरोजाबाद 16, मुरादाबाद 17, वाराणसी 9, रामपुर 13, जौनपुर 1, बस्ती 20, बाराबंकी 8, अलीगढ 17, हापुड़ 2 बुलंदशहर 17, सिद्धार्थनगर 3, अयोध्या 6, गाजीपुर 19, बिजनौर 5, प्रयागराज 2, संभल 11, बहराइच 3, संत कबीर नगर 1, प्रतापगढ़ 1, मथुरा 2, सुलतानपुर 1, गोरखपुर 21, मुजफ्फरनगर 5, देवरिया 2, रायबरेली 1, लखीमपुर-खीरी 2, गोण्डा 1, इटावा 8, हरदोई 7, महाराजगंज 14, फतेहपुर 3, कौशाम्बी 7, कन्नौज 8, पीलीभीत 4, बलिया 1, जालौन 3, बदायुं 3, झांसी 3, मैनपुरी 15, फर्रुखाबाद 2, उन्नाव 5, बागपत 12, औरैáया 10, एटा 4, बांदा 3, चदंौली 12, कानपुर देहात 1, शाहजहांपुर 1, कुशीनगर 12 व हमीरपुर एक नया संक्रमित मिला है।
इस तरह प्रदेश में 30 लोगों की मौत हो गयी। इनमें सर्वाधिक 15 मेरठ, 4 गाजियाबाद, 3 आगरा के साथ गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गोण्डा, बहराइच, वाराणसी, रामपुर, हापुड़, भदोही व मैनपुरी में एक-एक की मौत शामिल है। यूपी के ललितपुर में एक भी एक्टिव केस न होने वह अब कोरोना फ्री जिलों में शामिल हो चुका है। यूपी के नोएडा में अब तक सर्वाधिक 1153 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद आगरा 1093 मरीज है, लेकिन मौतों के मामले में मेरठ ने आगरा को भी पीछे कर दिया। मेरठ में अब तक कोराना संक्रमण से 77 की जान जा चुकी है, जबकि आगरा में 72 लोग ही इस वारयस से मारे गये हैं।












