सिविल अस्पताल में भर्ती युवक जांच में निकला कोरोना संक्रमित

0
663

लखनऊ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में शनिवार को भर्ती हुए एक युवक की जांच रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आ गयी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन से लेकर डाक्टर कर्मियों में हड़कंप मच गया है। मरीज बुखार व खांसी की शिकायत के बाद तीन दिन पहले इमरजेंसी में दिखाने आया था। डॉक्टरों के अनुसार उसे बुखार व खांसी के लक्षण थे। इसलिए उसे सावधानी बरतते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। साथ ही संदिग्ध का नमूना लेकर कोरोना जांच को भेजा गया।

सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया। इसके अलावा जिस वार्ड में युवक भर्ती था, उसे खाली करा लिया गया। फिर 24 घंटे के लिए सैनिटाइज कर बंद करवा दिया गया है। साथ में भर्ती दूसरे मरीजों को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों की पांचवें दिन नियमानुसार जांच की जाएगी। पॉजिटिव मिला 26 वर्षीय युवक राजधानी के सरोजनी नगर का निवासी है।

Previous articleचार निजी अस्पताल बंद करके होगा सेनिटाइजेशन
Next articleसीएम हेल्प लाइन को संचालन करने वाली निजी फर्म को नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here