प्रदेश में कोरोना से 14 और मौतें

0
676

लखनऊ। प्रदेश में 14 आैर मरीजों की मौत होने के साथ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या 399 पहुंच गई है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 399 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार अपराह्न तीन बजे तक यह संख्या 385 थी।

उन्होंने बताया कि यह उत्साहजनक बात है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने का प्रतिशत 60 से ऊपर चल रहा है आैर वर्तमान यह 60.72प्रतिशत है। प्रसाद ने बताया राज्य में कल 15762 नमूनों की जांच की गई तथा अब रोजाना 15000 से ज़्यादा नमूनों की जांच की जा रही है आैर 30 जून तक इसे 20000 तक ले जाने की कोशिश की जा रही है। प्रमुख सचिव के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 456213 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Previous articleबॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान
Next articleगर्मी और लू से बचाव के लिए शीतली प्राणायाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here