प्रोटोकॉल तोड़ रेजीडेंट ने स्वंयम ले लिया कोरोना सैम्पल

0
717

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के नियमों को धता बताते हुए कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक वायरल वीडियो में एक रेजिडेंट डॉक्टर ग्रीन जोन में बैठकर खुद का कोरोना सैम्पल लिया। लोहिया संस्थान प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं।

बताते चले कि लोहिया संस्थान में तीन जगह कोरोना जांच के लिए होल्डिंग एरिया, बूथ और भर्ती मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड के नर्सिंग पाइंट पर जहां नर्स व डॉक्टर बैठकर काम करते हैं। इस ग्रीन जोन में रेजिडेंट डॉक्टर ने बैठकर आराम से कोरोना सैम्पल का नमूना खुद ले लिया। इस बीच स्वॉब का नमूना एकत्र करते वक्त किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में जांच कमेटी गठित कर दी। वही तत्काल दो नर्सों की संबद्धता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया।

निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि सीएमएस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की संबद्ध दो नर्सों को मूल विभाग भेजने का आदेश जारी कर दिया है। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक ग्रीन जोन में खुद का नमूना लेने वाले रेजीडेंट डॉक्टर की पहचान कर ली गयी है।

Previous articleपहल : लाउडस्पीकर से कोरोना संक्रमण की जागरूकता फैला रहे डाक्टर
Next articleपीजीआई: एक घंटे में पता चलेगा कोरोना संक्रमण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here