केजीएमयू में कोरोना संक्रमित की मौत

0
709

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में झांसी निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। केजीएमयू प्रवक्ता का कहना है कि मरीज कोरोना संक्रमित होने के साथ ही लिवर की बीमारी से पीडि़त था। विशेषज्ञों की देख रेख में लिवर बीमारी के साथ ही कोरोना का इलाज किय जा रहा था, लेकिन शाम सात बजे के आस-पास मौत हो गयी।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि मरीज को आठ जून को केजीएमयू में भर्ती किया गया था।लिवर की बीमारी के अलावा कोरोना की बीमारी की जानकारी के बाद उसका इलाज किया जा रहा था, किन्तु बीमारी के चलते मरीज के मष्तिक पर भी असर आ गया। लिवर की बीमारी भी जटिल होता जा रही थी।

विशेषज्ञ डाक्टर लगातार उसका बेहतर इलाज कर रहे थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका। आज शाम उनका निधन हो गया। शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। डाक्टरों ने लखनऊ में अंतिम संस्कार का विकल्प दिया गया किन्तु अन्तिम संस्कार वें पैतृक स्थान पर करना चाहते हैं। अंतिम संस्कार की गाइड लाइन से उन्हें परिचित कर दिया गया है। इसके अलवा स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Previous articleटीबी के मरीजों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा
Next articleसाइबर हाइट बना 20 वां नया कन्टेंटमेन्ट जोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here