सरकार के समय से उठाये कदमों से प्रदेश में कोरोना के केस कम : योगी

0
634

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की ओर से समय पर की गई कार्रवाई की वजह से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम रहे ।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 8000 मामले सूचित हुए हैं । इनमें से 5000 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं आैर सक्रिय संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग 3000 हैं।
उन्होंने कहा कि समय पर बरती गई मुस्तैदी आैर कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता का ही नतीजा है कि इस संक्रमण के मामलों की संख्या उत्तर प्रदेश में कम है।

संक्रमण को रोकने के लिए आैर प्रयास किए जाने की आवश्यकता को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर योगी ने कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत का एहसास नहीं है आैर वह अपने एयर कंडीशन ड्राइंग रूम में बैठकर महामारी के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
इस बीच राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में वायरस के संक्रमण की जांच क्षमता बढकर 15000 सैंपल प्रतिदिन हो गई है आैर इस महीने के अंत तक यह 20000 सैंपल प्रतिदिन हो जाएगी।

Previous articleआज उपछाया चंद्र ग्रहण में नहीं लगेगा सूतक
Next articleइंदिरानगर, गोमतीनगर सहित 4 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here