केजीएमयू : कुलपति पद के लिए दावेदारी शुरु

0
887

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में नये कुलपति की दौड़ में प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के डाक्टर शामिल हो गये। बताया जाता है कि कुलपति चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है आैर इसमें आधा दर्जन नामों का चयन भी कर लिए गया है। अब इन नामों पर राजभवन में विचार विमर्श किया जाएगा। अंतिम दौर में वरिष्ठ डाक्टर नाम का चयन के लिए हर सम्भव एड़ी चोटी करने लगे है।

बताते चले कि केजीएमयू के कुलपति प्रो एमएलबी भट्ट का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते राजभवन की ओर से 3 महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। केजीएमयू कुलपति पद के लिए देशभर के चिकित्सा संस्थानों से लभग 37 वरिष्ठ डाक्टरों ने आवेदन किया था। चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक के बाद नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें केजीएमयू पीजीआई , लोहिया संस्थान के अलावा एक नाम अन्य चिकित्सा संस्थान का बताया जा रहा है। इन चयनित नामों को राजभवन भेज दिया गया है। राज्यपाल की संस्तुति पर एक बार फिर इन नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

ऐसी स्थिति में चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ डाक्टरों ने अपनी पहुंच व उनकी पैरवी शासन सत्ता की ओर होने लगी है। इस बीच यह भी चर्चा है कि वर्तमान कु लपति अपनी अगली पारी के लिए कोशिशों में जुट गये है। अब देखना यह होगा कि केजीएमयू के कुलपति का ताज किसके सिर पर सजाता है। मजे बात तो यह भी है कि कु लपति पद की दौड़ में शामिल लोग एक दूसरे की कमियां भी उजागर करने में जुटे हुए हैं।

Previous articleपीजीआई में फर्स्ट ट्रांसकैथेटर हार्ट वाल्व इंप्लांट
Next articleआज उपछाया चंद्र ग्रहण में नहीं लगेगा सूतक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here