लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित ट्रामा सेंटर के होल्डिंग एरिया वन में सुरक्षा गार्ड व एक कर्मी में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि सुरक्षा गार्ड को चोटे आ गयी। मरीजो की भर्ती में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मी को पकड़ कर ले गयी।
देर शाम को ट्रामा सेंटर के होल्ंिडग एरिया वन में मरीजों को पहले भर्ती करके कोरोना की जांच करायी जाती है। यहां पर शाम को अचानक सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मी में कहा सुनी हो गयी। कहासुनी मारपीट में बढ़ी गयी। मारपीट में सुरक्षा गार्ड का ज्यादा चोटे आयी। वहां पर अफरा-तफरी मच गयी। ट्रामा सेंटर प्रभारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि दोषी को पुलिस पकड़कर ले गयी है। वहां पर चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रूप से चालू है।












