बृहस्पतिवार से खुल जाएगें पीएचसी और सीएचसी

0
986

लखनऊ । लॉकडाउन की वजह से बंद चल रहे नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीपीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बृहस्पतिवार में अब यहां पहले की ही तरह इमरजेंसी व ओपीडी शुरु हो जाएगी। हांलाकि सभी को कोरोना से बचाव और गाइडलाइन के अनुसार ही स्क्रीनिंग करके इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से राजधानी की सभी पीएचसी और सीएचसी में सामान्य रूप से इलाज देने का आदेश कर दिया गया, इसमें इमरजेंसी के साथ ओपीडी में भी मरीजों को इलाज दिया जाएगा। सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार खुद को सुरक्षित रखते हुए मरीजों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इलाज देंगे।

Previous articleकही 24 घंटे, कुछ पूर्ण कालिक बंद 5 निजी अस्पताल
Next articleवेतन काटने पर लोहिया संस्थान में हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here