न्यूज। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये सभी फलों एवं सब्जियों को ऑपरेशन ग्रीन्स में शामिल करने का फैसला किया है जिससे इनके संरक्षण, प्रसंस्करण तथा बिक्री के बुनियादी ढाँचों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अब तक ऑपरेशन ग्रीन्स में सिर्फ आलू, प्याज और टमाटर आते थे। अब सभी फलों एवं सब्जियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है जिससे इनकी कीमतों में स्थिरता भी सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रयोग के तौर पर अभी छह महीने के लिए अन्य फल-सब्जियों को इस मिशन का हिस्सा बनाया गया है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया जायेगा। ऑपरेशन ग्रीन्स में कृषि लॉजिस्टिक्स के विकास, प्रसंस्करण सुविधा और पेशेवर प्रबंधन पर ध्यान दिया जाता है। इससे फसलों का संरक्षण लंबे समय तक करने और आपूर्ति श्रृंखला के विकास में मदद मिलती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












