6 मेडिकल कालेजों को टेलीमेडिसिन सेवा देगा केजीएमयू

0
918

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में आज ईसीसीएस सेवा (इलेक्ट्रॉनिक कोविड कंट्रोल सपोर्ट सर्विस )शुरू की गयी है। यह सेवा कोविड -19 प्रबंधन के लिए उच्चतर मेडिकल परामर्श सहायता सेवा साबित होगी। यह केंद्र कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लिए उच्चस्तरीय परामर्श केंद्र भी होगा। इस सेवा में प्रदेश के छह मंडल के मेडिकल कालेज भी शामिल होंगे। यह पूरी सेवा एक हब एंड स्पोक के स्तर पर टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा प्रदान करेगी। इस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप भट्टाचार्य को बनाया गया है। डा. भट्टाचार्य ने बताया कि यह सेवा केवल कोविड-19 से संबंधित उपचार के लिए विशेष रूप से सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध होगी।

उच्चस्तरीय टेली-परामर्श ऑडियो वीडियो चैट और मरीज के रिकॉर्ड के हस्तांतरण के लिए वीडयो-डेस्कटॉप के अलावा, नवीनतम उपकरणों, आईपी टेलीफोनी, कंप्यूटर, वाईफाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, टेलीमेडिसिन उपकरण और मोबाइल टेलीकोन्सल्टेशन के साथ एक पूरी तरह से सुसज्जित केंद्र स्थापित किया गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, सर्जरी, मेडिसिन, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी जैसे विभिन्न विभागों के सुपर-स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी विशेषज्ञ सलाह के लिए उपलब्ध होगी। परामर्श लखनऊ के किसी भी कोविड अस्पताल को दिया जाएगा, अगर कोई भी कोविड -19 का मरीज इलाज के लिए सलाह लेना चाहता है। ईसीसीएस केंद्र पर फोन नंबर 0522 2258880 पर वार्ता कर सकता है।

परामर्श के लिए मोबाइल / व्हाट्सएप 8887019132 का भी उपयोग किया जा सकता है।
डा. भट्टाचार्य ने बताया यह केंद्र जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए उच्चस्तरीय परामर्श केंद्र भी होगा। प्रदेश के छह मंडल -लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन, कानपुर झाँसी, चित्रकूट को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर से परामर्श लेने के लिए चिह्नित किया गया है और केजीएमयू ईसीसीआई टीम द्वारा कोई भी उन्नत परामर्श इनको प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार से यह पूरी सेवा एक हब एंड स्पोक के स्टर पर टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा प्रदान करेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोविड-19 बंद: 50 फीसदी परिवार कम खाना खा रहे हैं: सर्वे
Next articleइसलिए 12 शवों का नहीं हो सका पोस्टमार्टम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here