कोरोना : एक दिन में राजधानी के 15 कोरोना संक्रमित

0
763

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को 15 मरीजों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गयी, इनमें 13 कैसरबाग सब्जी मंडी के निवासी है, जबकि एक माल में निवासी है जोकि महाराष्ट्र से आया है। कोरोना पाजिटिव मिले दोनो क्षेत्रों को सील करके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 272 कोरोना के संदिग्ध लोगों ने नूमने लिए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में सदर की भर्ती एक युवती कोरोना संक्रमित मिली है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के 15 लोगों के पूरे स्टॉफ को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल की इमरजेंसी के एक वार्ड को बंद करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को सबसे ज्यादा 13 मरीज कैसरबाग सब्जी मंडी क्षेत्र के निवासी हैं, इनमें कुछ परिवार में पहले भी सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, यह राजधानी का पहला मजदूर है जो महाराष्ट्र से आया अपने माल क्षेत्र के एक गांव में आया था, उसकी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला है।

कैसर बाग के घसियारी मंडी, नजरबाग, फूलबाग, नजीराबाद, खंदारी बाजार और कैसरबाग सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 276 हो गयी है। अब तक राजधानी में 211 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 64 है। श्रमिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। अफसरों का दावा है कि यह बस की यात्रा कर लखनऊ में दाखिल हुआ है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मजदूर के संपर्क में आने वालों का पता लगाने की कोशिश में है। दूसरी तरफ सदर की 20 साल की युवती को सिविल अस्पताल में सोमवार देर रात को भर्ती कराया, जहां बुधवार की देर शाम उसकी रिपोर्ट केजीएमयू से पॉजिटिव आयी।

देर रात इस युवती को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के निदेशक डा. डीएस नेगी ने बताया कि इमरजेंसी के वार्ड को एहतियातन बंद कर दिया गया है। डाक्टरों समेत करीब 15 स्टाफ को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिये हैं। सभी के नमूने लेकर जांच करायी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article24 घंटे में 1524 कोरोना संक्रमण की जांच
Next articleप्रदेश में छह स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here