केजीएमयू:14 दिन की कोरोना वार्ड में ड्यूटी का विरोध

0
1683

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना वार्ड तैनात होने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल व अन्य कर्मी को अब 14 दिन ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही वह 14 दिन कोरेंटिन में रहेंगे। इस प्रकार ड¬ूटी करने वालों को 28 दिन घर से दूर रहना पड़ेगा। केजीएमयू प्रशासन के इस नये आदेश का डॉक्टरों पैरामेडिकल व कर्मचारियों ने विरोध कर किया है। उनका कहना है कि पीजीआई और लोहिया संस्थान में अभी भी वार्ड ड्यूटी सात दिन ही निर्धारित है।

बताते चले कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा की गाइड लाइन में कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के लिए 14 दिन ड्यूटी और 14 दिन क्वॉरेंटाइन का नियम है। लगभग सभी अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी अभी 7 दिन ही चल रही है। केजीएमयू में भी अभी तक यही व्यवस्था चल रही थी, लेकिन बुधवार से केजीएमयू ने व्यवस्था में बदल कर निर्देश जारी कर दिया है। ड्यूटी कर रहे डाक्टरों व पैरामेडिकल कर्मी का कहना है कि केजीएमयू पर पीएमएस का नियम नहीं लागू किया जा सकता है।

उनका कहना है कि इमरजेंसी में 14 के बजाय लगातार महीने भर ड्यूटी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी ऐसे कोई हालात नहीं है। चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में वे केजीएमयू प्रशासन से वार्ता करेंगे। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर का कहना है कि नए नियमों के तहत हालात को देखते हुए वार्ड ड्यूटी 14 दिन और कोरेंटिन का टाइम 14 दिन कर दिया गया है। पहले वार्ड ड्यूटी सात दिन थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलिम्ब सेंटर में ही बनेना कोविड -19 हास्पिटल
Next article24 घंटे में 1524 कोरोना संक्रमण की जांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here