यात्री के शव का रात में किया पोस्टमार्टम, निकला कोरोना पाजिटिव

0
722

लखनऊ। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक से डाक्टरों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मचा है। जिम्मेदार अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को दिन में आयी महाराष्ट्र से आयी ट्रेन में मृत मिले अयोध्या के यात्री का बीती रात आनन-फानन में पोस्टमॉर्टम करवाया दिया गया। बुधवार दोपहर मृत मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी तो सभी डाक्टरों से लेकर सभी जिला प्रशासन तक हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मानकों के अनुसार पीपी किट पहन कर डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया आैर शव का सील करके दे दिया गया। फिलहाल सिविल अस्पताल, केजीएमयू का पोस्टमॉर्टम गृह के स्टॉफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम गृह बंद कर दिया गया है। उधर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जहां तक पोस्टमार्टम का सवाल है तो जिला प्रशासन नियमों आैर मानकों के अनुसार पोस्टमार्टम की अनुमति प्रदान करता है। पोस्टमार्टम हो सकता है या नहीं इसका फैसला सीएमओ को करना होता है। उधर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर जा चुके है।

बताते चले कि अयोध्या के गोसाईंगंज मैनपुर निवासी मजदूर विनोद कुमार उपाध्याय (42) मंगलवार की दोपहर में महाराष्ट्र से आई की ट्रेन से मृत मिला था। जीआरपी चारबाग के दो सिपाही शव रात में ही केजीएमयू के पोस्टमॉर्टम गृह में अधिकारियों के निर्देश पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने रात में आनन-फानन में शव को पोस्टमॉर्टम करा दिया गया, जबकि शव से कोरोना की जांच के लिए सैम्पल लेकर भेज दिया गया था। ऐसे में कोरोना की जांच रिपोर्ट आने तक शव का पोस्टमार्टम नही कराना चाहिए था। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सिविल अस्पताल से दो डॉक्टरों को रात में ही पोस्टमॉर्टम ड्यूटी के लिए भेजा गया। बुधवार दोपहर में इस मृतक की रिपोर्ट आई तो हड़कंप मच गया। पोस्टमॉर्टम गृह से लेकर सिविल अस्पताल और सीएमओ कार्यालय, जिला प्रशासन के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गयी। सीएमओ कार्यालय से सभी जगह एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से लेकर पोस्टमॉर्टम गृह का स्टॉफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की जांच कराई जाएगी। सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम करके लिए डाक्टरों ने पीपी किट पहना हुआ था। सभी मानकों का पालन किया गया है। चारबाग जीआरपी इस्पेक्टर सोमवी का कहना है कि ट्रेन में मिले शव को लेकर गये दोनों सिपाही पीपी किट पहने हुए थे। उन्हें भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उधर केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बीती रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, जो कि पोस्टमार्टम के बाद आयी रिपोर्ट में पाजिटिव आया है। इस कारण पोस्टमार्टम हाऊस को बंद रहेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना अलर्ट – सुरक्षा कवच बनेगा आयुष संजीवनी एप
Next articleलिम्ब सेंटर में ही बनेना कोविड -19 हास्पिटल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here