लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में आज दो कोरोना वारियर्स ने प्लाज्मा डोनेट किया। केजीएमयू में अब तक तीन लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कोरोना वारियर्स जावेद आैर फैजान ने प्लाज्मा डोनेट किया है। इनका ब्लड ग्रुप एबी पाजिटिव व ए पाजिटिव है। बताते चले कि कोरोना वारियर्स डाक्टर का प्लाज्मा डोनेट होने के बाद प्लाज्मा थेरेपी के लिए प्रयोग किया जा चुका है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












