लखनऊ । कोरोना संक्रमण के बढ़ता प्रभाव में प्रदेश सरकार के लिये चिंता का कारण बन रहे मेरठ,आगरा और कानपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक , पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा परिस्थिति की मॉनीटरिंग के लिए आगरा, मेरठ तथा कानपुर जिलों में एक उच्च स्तरीय मेडिकल टीम भेजी जायेगी। इसके साथ ही इन जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को भी भेजा जायेगा।
उन्होने बताया कि आगरा में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, पुलिस महानिरीक्षक विजय प्रकाश तथा पीजीआई से एक वरिष्ठ डॉक्टर को भी कैम्प करने के निर्देश दिये गये हैं जबकि मेरठ में प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश के साथ पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह और चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य के वरिष्ठ अधिकारियों को कैम्प करेंगे। कानपुर में एमडी यूपी सीडा अनिल गर्ग एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन तथा स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखेंगे।
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए टेसिं्टग क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने पूल टेसिं्टग की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से संवाद बनाने की जरूरत जतायी और डॉक्टरों, पैरामेडिकल के साथ-साथ सभी डिग्री व इन्टर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












