19 मई को काला फीता बांधकर करेंगे भत्ते काटने का विरोध

0
2291

न्यूज। ध्यानाकर्षण आंदोलन के दूसरे चरण में 19 मई को देशभर के कर्मचारी काला फीता बांधने तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजकर, ट्वीट कर भत्तों की कटौती को वापस लेने की मांग करेंगे यह निर्णय इप्सेफ की वीडियो कांफ्रेंसिंग में लिया गया। 12 मई को अंतरराष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सेज दिवस पर डॉक्टर नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जनता के हित में सुदृढ़ करने की मांग की है।

देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 मई को देश भर के कर्मचारी काला फीता बांधकर महंगाई भत्ते को फ्रीज़ करने, nps में सरकारी अंशदान 4% कम करने, राज्य सरकारों द्वारा अन्य भत्तों की कटौती का विरोध करेंगे । साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा । इसके साथ ही सभी कर्मचारी प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजेंगे और ट्वीट करेंगे, इसके लिए हैशटैग निर्धारित किया जाएगा ।

इप्सेफ के सभी पदाधिकारियों ने अपने राज्यों की रिपोर्ट प्रेषित करते हुए 1 मई को मोमबत्ती जलाने के ऐतिहासिक अनुशासित सफल आंदोलन के लिए सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी । इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष वी पी मिश्र, महामंत्री प्रेमचंद्र ने मई दिवस पर देश भर में मोमबत्ती जलाकर प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भेजकर ध्यानाकर्षण करने भत्तों में कटौती को वापस लेने पर पुनर्विचार करने की मांग को पूरी तरह सफल बनाने के लिए देशभर के कर्मचारियों ने घर पर तथा ड्यूटी वाले कर्मचारियो ने अपने कार्यालयो में संपन्न किया।

कर्मचारियों ने 1 मीटर दूरी बनाए रखने का भी पालन किया । अवगत कराया गया कि देश के 24 प्रदेशो व केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्यक्रम किया गया । उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े संगठनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

वी पी मिश्र ने कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकारे कोरोना-19 से संघर्ष करने वाले डॉक्टर, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारियों के भत्तों में कटौती कर रही है। एक तरफ फूल बरसाया जा रहा है, उसी तरह जनता भी सम्मान कर रही है, परंतु सरकार उनकी जेब काट रही है । जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में पड़ गया है।
प्रेम चंद्र महासचिव ने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है की इस संकट का हल आपसी बातचीत से हो सकता है।

अतुल मिश्रा सचिव इप्सेफ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 भत्ते काट दिए गए हैं एनपीएस में सरकार में अंशदान में 4 प्रतिशत की कमी की गई है, जब तक केंद्र सरकार ने आम डी0ए0 के किस्तों को जुलाई तक रोका है कुछ राज्य 30 प्रतिशत वेतन की कटौती भी कर रहे हैं इसी वजह से कर्मचारी आक्रोशित होकर आंदोलन करके नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

वी पी मिश्र ने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि इप्सेफ से बातचीत करके इसका हल निकालने में पहल करें जिससे कि भविष्य में टकराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।

श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री जी से यह भी कहा है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण को बंद करने तथा उनके वेजेज के अनुरूप न्यूनतम वेतन का प्रतिमाह भुगतान कराने एवं उनके भविष्य के लिए एक नीति बनाने की भी मांग की है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र के क्रमबद्ध शशि कुमार मिश्रा महासचिव कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, अमरनाथ सिंह अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, घनष्याम यादव महामंत्री राजकीय निगम महासंघ, अतुल मिश्रा राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ के के सचान, अशोक कुमार,सुरेश रावत, सुनील यादव अध्यक्ष राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ उ प्र, जी के खुराना, प्रेमचंद राश्ट्रीय महामंत्री, दीपक ढोलकिया मुख्य सलाहकार, राकेश भदौरिया उपाध्यक्ष (दिल्ली), शिवकुमार पराशर, पंकज मित्तल (हरियाणा), हरविंदर कौर (पंजाब), एचके सांडिल (हिमांचल), एसबी सिंह (मध्यप्रदेश), ओपी शर्मा (छत्तीसगढ), अमरेन्द्र सिंह, राजेश मणि (बिहार), विष्णु भाई पटेल (गुजरात), सुभाष गांगुड़े (महाराष्ट्र), राजेंद्र सिंह राणा (राजस्थान) आदि ने भाग लिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वच्छता की आदत को बढ़ावा देना आवश्यक
Next articleविकल्प है तो लिंब सेंटर क्यों बने कोविड-19 हॉस्पिटल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here