एक ही इमारत के 41 निवासी कोराना संक्रमित

0
685

न्यूज। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र स्थित एक इमारत में रहने वाले 41 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘ठेके वाली गली” में स्थित इमारत से कोविड-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था। इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली। प्रशासन इमारत में रहने वाले लोगों की रविवार को फिर से जांच कराएगा।

अधिकारी ने कहा, ”इस इमारत में काफी लोगों के रहने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल को इमारत को सील करने का निर्णय लिया था।”” जिला प्रशासन के अनुसार 20 अप्रैल आैर 22 अप्रैल को इमारत से 175 नमूने एकत्रित किये गए थे आैर उन्हें नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) भेजा गया था।
दक्षिण पश्चिम जिलाधिकारी राहुल सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा, ”इमारत से एकत्र किये गए कुल नमूनों में से 67 व्यक्तियों की रिपोर्ट शनिवार को आयी आैर उनमें से 41 के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।””
सिंह अपने निजी सचिव के (पिछले महीने) कोविड??-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वयं पृथक-वास में चले गये थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि जांच 13 दिन पहले की गई थी आैर दिल्ली-नोएडा सीमा सील किये जाने आैर एनआईबी नोएडा में जांच के लिए नमूनों की अधिक संख्या के चलते रिपोर्ट आने में देरी हुई।
उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं आैर जांच रिपोर्ट 13 दिन पुरानी है। उन्होंने कहा, ”जिला प्रशासन सभी संक्रमित मामलों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए रविवार को फिर से जांच कराएगा।””

सिंह ने कहा, ”इस इमारत में रहने वाले व्यक्ति साझा शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी कारण हमने इसे सील कर दिया आैर उन लोगों को बाहर नहीं आने दिया। हमें उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।”” जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन ने इमारत को सील करके कोविड-19 के प्रसार को रोक दिया। दिशानिर्देशों के अनुसार किसी क्षेत्र में कम से कम तीन मामले आने पर उसे सील करना होता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू: ट्रामा सेंटर में तोड़-फोड़
Next articleकोरोना संक्रमण मुक्त करें पीजीआई में प्लाज्मा दान अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here